अपराध
15 Apr, 2026

अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त मामले में बवाल के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 आरोपी गिरफ्तार

अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद हुए बवाल के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की।

लखीमपुर, 15 अप्रैल।

मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में हुए विवाद के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस घटना के बाद दो मुकदमे दर्ज किए गए और पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि 14 अप्रैल को बांकेगंज में अंबेडकर जयंती के दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी, जिसमें पथराव और उपद्रव की घटनाएं सामने आईं तथा इस दौरान सार्वजनिक संपत्ति को भी क्षति पहुंचाई गई।

मामले को गंभीर मानते हुए मैलानी थाना पुलिस ने मुकदमा संख्या 83/2026 सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए 19 नामजद वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जयपाल, अनुराग, रजनीश, वीरपाल, सूर्यप्रसाद उर्फ सूरज, सुनील कुमार, पंकज, लल्लूराम, रोहित, अर्जुन कुमार, परमीत, आदित्य, अजीत कुमार, राज, विमल कुमार, हरीशंकर, अनांशु, नीरज और श्यामकुमार शामिल हैं, जो विभिन्न गांवों और क्षेत्रों से संबंधित हैं।

पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील करते हुए स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़