मेदिनीपुर, 21 मार्च।
विधानसभा चुनाव से पहले दांतन क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार रात मोहनपुर पंचायत समिति के दो बार के तृणमूल कर्माध्यक्ष और शिक्षक राजीव नायक ने सार्वजनिक मंच पर औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।
राजीव नायक ने दांतन 219 विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजीत कुमार जाना के साथ मिलकर भाजपा में अपनी नई राजनीतिक यात्रा शुरू की। उन्होंने कहा कि जनहित और विकास के नजरिए से उन्होंने भाजपा का चुनाव किया है। इस कदम से स्थानीय राजनीति में खलबली मच गई है और तृणमूल की संगठनात्मक पकड़ को झटका पहुंचा है।
भाजपा प्रत्याशी अजीत कुमार जाना ने बताया कि राजीव नायक जैसे जनाधार वाले अनुभवी नेता के शामिल होने से पार्टी की मजबूती बढ़ेगी और दांतन में बदलाव की राह आसान होगी। चुनाव से ठीक पहले यह घटनाक्रम क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का मुख्य विषय बन गया है।












