गुवाहाटी, 03 अप्रैल।
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बीती रात प्रदेश भाजपा मुख्यालय में दिसपुर विधानसभा क्षेत्र को लेकर एक अहम बैठक बुलाई। बैठक का उद्देश्य आगामी चुनावों की रणनीति पर विचार करना था।
इस बैठक में दिसपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रद्युत बरदलै के साथ-साथ सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र में चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती पर व्यापक चर्चा की गई।
गुवाहाटी की सांसद बिजुली कलिता मेधी और पूर्व राज्यसभा सांसद भुवनेश्वर कलिता भी बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने भी चर्चा में भाग लेते हुए दिसपुर विधानसभा सीट पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाने पर जोर दिया।
बैठक में उठाए गए मुद्दों और तैयारियों ने स्पष्ट किया कि पार्टी आगामी चुनावों में सशक्त तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी।












