कोलकाता, 30 मार्च।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राजस्थान दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से राजस्थान के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि राजस्थान के सभी भाई-बहनों को वह "शुभ राजस्थान दिवस" की बधाई देती हैं।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बंगाल में रहने वाले राजस्थानी और मारवाड़ी समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उनका सम्मान भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य में राजस्थानी समाज का योगदान महत्वपूर्ण रहा है और उन्होंने पश्चिम बंगाल के विकास और प्रगति में अहम भूमिका निभाई है।
ममता बनर्जी ने आगे कहा कि बंगाल में रहने वाले राजस्थानी और मारवाड़ी समुदाय राज्य परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं। सरकार उनके विकास, समृद्धि और सुख-शांति के लिए प्रतिबद्ध है।
अंत में उन्होंने सभी लोगों के लिए शांति, खुशी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ने की कामना करते हुए राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं दीं।










