मणिपुर
09 Mar, 2026

मणिपुर में उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा बलों ने किया अभियान सफल

मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने अलग-अलग जिलों से प्रीपाक और सोरेपा संगठन के दो उग्रवादी गिरफ्तार कर अभियान में सफलता हासिल की है।

इंफाल, 09 मार्च 2026।

मणिपुर में पुलिस और सुरक्षा बल लगातार उग्रवाद, अवैध हथियार और धन उगाही से जुड़े मामलों में सक्रिय हैं और लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं। इसके अलावा, संवेदनशील इलाकों में वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष कदम उठाए जा रहे हैं।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय की सूचना के अनुसार बीते रविवार को इंफाल पश्चिम जिले के थंगल बाजार प्रजातंत्र गली से प्रीपाक संगठन के एक सक्रिय उग्रवादी कैडर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान इंफाल पूर्व जिले के कियामगेई अवांग लेइकाई निवासी थोंगम्बा ताखेलंबम सिंह (27) के रूप में हुई है।

इसी दिन एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने सोरेपा संगठन के सक्रिय कैडर लाईहाओरुंगबाम सनतोम्बा सिंह (48) उर्फ अशोक उर्फ तायई को गिरफ्तार किया। उसे इंफाल ईस्ट जिले के पोरोमपट स्थित घर से हिरासत में लिया गया। उसके पास से एक यामाहा सिग्नस रे स्कूटर, मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बल दूर-दराज और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान और एरिया डोमिनेशन जारी रखे हुए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान मणिपुर के विभिन्न जिलों में कुल 116 नाके और चेक पॉइंट लगाए गए, हालांकि किसी को हिरासत में नहीं लिया गया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़