गोथेनबर्ग (स्वीडन), 18 मई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी छह दिवसीय पांच देशों की विदेश यात्रा के चौथे दिन स्वीडन का कार्यक्रम पूरा कर नॉर्वे के लिए रवाना हो गए। उन्होंने गोथेनबर्ग से ओस्लो के लिए प्रस्थान किया, जहां वह आगामी 19 मई को होने वाले तीसरे इंडिया-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, हरित विकास और आर्कटिक सहयोग जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी विदेश यात्रा के तहत संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड और स्वीडन का दौरा पूरा किया। वह 15 से 17 मई तक नीदरलैंड में रहे और इसके बाद 17 से 18 मई तक स्वीडन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।
यह विदेश यात्रा भारत और यूरोपीय देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।















