बॉलीवुड
24 Mar, 2026

मोहनलाल की 'दृश्यम 3' की नई रिलीज डेट, अब 21 मई को दस्तक

मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' अब 21 मई, 2026 को रिलीज होगी, जिसमें सुपरस्टार का जन्मदिन भी शामिल है।

कोच्चि, 24 मार्च।

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दृश्यम 3' की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। पहले फिल्म 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 21 मई, 2026 को सिनेमाघरों में देखा जा सकेगा।

मोहनलाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से फिल्म का नया पोस्टर जारी कर रिलीज की नई तारीख की घोषणा की। इस पोस्टर में मोहनलाल अपने किरदार 'जॉर्जकुट्टी' में बेहद शांत नजर आ रहे हैं। सुपरस्टार ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'अतीत कभी चुप नहीं रहता... वह सिर्फ इंतजार करता है। जॉर्जकुट्टी आ रही है, 21 मई, 2026 'दृश्यम 3' दुनिया भर में रिलीज।'

फिल्म के रिलीज डेट बदलने के पीछे का कारण अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं बताया गया है। ट्रेड ट्रैकर श्रीधर पिल्लई के अनुसार, खाड़ी देशों में उत्पन्न स्थिति के चलते निर्माता कोई जोखिम नहीं लेना चाहते और इसी कारण रिलीज में बदलाव किया गया है। मालूम हो कि खाड़ी देशों में मलयालम सिनेमा का बड़ा बाजार है। इससे पहले, यश अभिनीत फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज भी जून 2026 तक के लिए स्थगित की जा चुकी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़