कोलकाता, 07 मई
पश्चिम बंगाल में विवादों के केंद्र में रही निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। सितंबर 2025 में रिलीज के बाद भारी विरोध के चलते यह फिल्म राज्य में लंबे समय तक प्रदर्शित नहीं हो सकी थी, जिससे इसकी रिलीज पर रोक लग गई थी। अब मिली जानकारी के अनुसार 8 मई को कोलकाता के एक सिनेमाघर में इसका विशेष प्रदर्शन किया जाएगा।
यह विशेष शो कोलकाता स्थित प्रिया सिनेमाज में आयोजित किया जाएगा। सिनेमाघर के संचालक अरिजीत दत्ता ने बताया कि सेंसर बोर्ड से अनुमति मिलने के बावजूद राजनीतिक परिस्थितियों के कारण फिल्म को पश्चिम बंगाल में रिलीज नहीं किया जा सका था। उन्होंने यह भी कहा कि केवल कोलकाता ही नहीं, बल्कि पूरे बंगाल में फिल्म के प्रदर्शन को लेकर अन्य सिनेमाघरों से भी बातचीत जारी है।
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पहले भी इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उनका कहना था कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को रोका गया था और उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था, साथ ही उन्हें विरोध का सामनाकरना पड़ा। उन्होंने यह भी दावा किया कि अब बंगाल के दर्शकों को आखिरकार यह फिल्म देखने का अवसर मिलेगा, जिससे वे स्वयं अपनी राय बना सकेंगे।



.jpg)


.jpg)

.jpg)




