राजनीति
07 May, 2026

कोलकाता में अमित शाह की बैठक, भाजपा विधायक दल के नेता का होगा चयन

कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल के नेता के चयन और राज्य में आगामी शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

कोलकाता, 07 मई।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शुक्रवार को कोलकाता पहुंचने का कार्यक्रम तय हुआ है। वे नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी विधायकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे, जिसमें पार्टी के विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवी ने आज राज्य विधानसभा को भंग कर दिया है। इसके बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार 9 मई को कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता का चयन कल कोलकाता में होने वाली बैठक में किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। इस बैठक में पार्टी के सभी नवनिर्वाचित विधायक उपस्थित रहेंगे।

इधर कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासनिक स्तर पर लगातार बैठकें चल रही हैं और कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा किया जा रहा है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के वरिष्ठ नेता और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होने की संभावना है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़