नई दिल्ली, 12 मई।
फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म के निर्माता कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने जानकारी दी है कि हिंदी और मलयालम दोनों संस्करण ‘दृश्यम 2’ की कहानी को आगे बढ़ाएंगे, हालांकि हिंदी संस्करण में कहानी, पटकथा और प्रस्तुति के स्तर पर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे। निर्माताओं का कहना है कि इन परिवर्तनों का मकसद हिंदी दर्शकों से फिल्म को अधिक प्रभावी तरीके से जोड़ना है।
फिल्म में एक बार फिर अभिनेता अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अभिषेक पाठक के अनुसार इस बार दर्शकों को नए और अलग अनुभव देखने को मिलेंगे तथा यह फिल्म केवल पुरानी कहानी का पुनरावृत्ति रूप नहीं होगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि फिल्म में सस्पेंस और रोमांच का स्तर पहले से अधिक प्रभावशाली होगा।
निर्माताओं ने यह भी पुष्टि की है कि हिंदी ‘दृश्यम 3’ दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी, जिससे इस फ्रेंचाइजी की परंपरा जारी रहेगी। वहीं मोहनलाल अभिनीत मलयालम ‘दृश्यम 3’ इससे पहले इक्कीस मई को रिलीज होगी। इसके अतिरिक्त पैनोरमा स्टूडियोज भी







.jpg)




.jpg)