मुंबई, 08 मई।
रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। हिंदी और मराठी में रिलीज इस फिल्म ने सातवें दिन भी अपनी कमाई बनाए रखते हुए 4 करोड़ रुपये जुटाए और कुल घरेलू नेट कलेक्शन 52.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और पराक्रम को भव्य रूप में दर्शाने वाली इस फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और जेनेलिया डिसूजा जैसे कलाकारों की अहम भूमिका के साथ सलमान खान का कैमियो भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
सप्ताह के मध्य दिनों में भी फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी। सोमवार को 5.60 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 4.90 करोड़ रुपये और छठे दिन 4.25 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई। अब वीकेंड पर इसकी कमाई में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे यह रितेश देशमुख की पिछली हिट फिल्म ‘वेद’ के रिकॉर्ड को भी पार कर सकती है।
दूसरी ओर, इसी समय रिलीज हुई ‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन कर रही है। सातवें दिन इस फिल्म ने मात्र 19 लाख रुपये की कमाई की और अब तक इसका कुल कारोबार लगभग 4 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सका है।
वहीं अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ अपनी पकड़ बनाए हुए है और 21वें दिन 1.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अब तक 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, जिससे यह लगातार दर्शकों का आकर्षण बनी हुई है।



.jpg)








.jpg)