बॉलीवुड
07 May, 2026

मराठी सिनेमा में नया इतिहास, ‘राजा शिवाजी’ ने कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

रितेश देशमुख की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने छह दिनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 48.65 करोड़ रुपये की कमाई कर मराठी सिनेमा में चौथा स्थान हासिल कर लिया है।

मुंबई, 07 मई।

रितेश देशमुख अभिनीत पीरियड ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है। यह फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में रिलीज की गई थी और शुरुआती छह दिनों के भीतर ही इसे मराठी दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला है, जिससे इसने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इसी प्रदर्शन के दम पर यह अब मराठी सिनेमा की चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 4.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया। इसमें मराठी संस्करण से 3 करोड़ रुपये और हिंदी संस्करण से 1.25 करोड़ रुपये की कमाई शामिल रही। हालांकि पिछले दिन के मुकाबले इसमें थोड़ी गिरावट देखी गई, क्योंकि मंगलवार को फिल्म ने 4.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बावजूद कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 48.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है और जल्द ही इसके 50 करोड़ के आंकड़े को पार करने की उम्मीद जताई जा रही है।

फिल्म ने मराठी सिनेमा की कई चर्चित और बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं, जिनमें ‘नटसम्राट’, ‘पावनखिंड’, ‘लाई भारी’, ‘कट्यार काळजात घुसली’, ‘ठाकरे’ और ‘टाइमपास’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अब इसकी नजर ‘वेद’, ‘बाईपण भारी देवा’ और ‘सैराट’ जैसे बड़े रिकॉर्ड पर टिकी हुई है। फिल्म में जेनेलिया देशमुख, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और संजय दत्त भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़