नई दिल्ली, 09 मई।
भारत के राष्ट्रीय हाई जंप रिकॉर्डधारी एथलीट तेजस्विन शंकर ने अमेरिका के मैनहैटन स्थित आरवी क्रिश्चियन ट्रैक पर आयोजित वार्ड हेलेट इनविटेशनल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पुरुष हाई जंप स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया।
डेकाथलॉन खिलाड़ी के रूप में भी पहचान रखने वाले तेजस्विन शंकर ने इस प्रतियोगिता में 2.24 मीटर की छलांग लगाई। हालांकि जमैका के रोमेइन बेकफोर्ड ने 2.30 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया।
खास बात यह रही कि इसी प्रदर्शन के दौरान रोमेइन बेकफोर्ड ने तेजस्विन शंकर का वर्ष 2021 में बनाया गया 2.28 मीटर का फसिलिटी रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
इससे पहले वर्ष की शुरुआत में तेजस्विन शंकर ने चीन में आयोजित एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हेप्टाथलॉन स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था। उन्होंने 5993 अंक हासिल कर अपना ही 2021 में बनाया गया 5650 अंकों का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बेहतर किया था।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के तुरंत बाद यह जानकारी भी सामने आई कि एक खेल संस्था ने तेजस्विन शंकर को अपने साथ जोड़ लिया है, जिससे उनके करियर को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।












.jpg)