मुंबई, 07 मई।
बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंदर’ का टीज़र जारी होने के बाद से ही चर्चा में बना हुआ है। हाई-वोल्टेज ड्रामा और रिश्तों की जटिल कहानी पर आधारित यह फिल्म दर्शकों में खास उत्सुकता पैदा कर रही है।
टीज़र में बॉबी देओल का 70 के दशक के डिस्को स्टाइल वाला अवतार देखने को मिलता है, जिसमें वह रीमैजिन किए गए गाने पर डांस करते नजर आते हैं। उनका यह नया लुक और अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फिल्म में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोसले जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
टीज़र की शुरुआत हल्के और सामान्य माहौल से होती है, लेकिन कुछ ही समय बाद कहानी रहस्यमयी और गहरे मोड़ की ओर बढ़ती दिखाई देती है। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म दर्शकों को एक अलग और यादगार सिनेमाई अनुभव प्रदान करेगी।
कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने तैयार की है, जो पहले भी चर्चित प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं। फिल्म का निर्माण सैफरन मैजिकवर्क्स और ज़ी स्टूडियोज़ के सहयोग से किया गया है और इसे 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।



.jpg)








.jpg)
