हैदराबाद, 06 मई।
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राका’ को लेकर दर्शकों में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी की अपार सफलता के बाद अब फैंस उनकी अगली बड़ी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के शीर्षक को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है, जिससे इसके नाम और किरदार के बीच गहरा संबंध उजागर हुआ है।
सूत्रों के अनुसार निर्माताओं ने ‘राका’ नाम को पूरी सोच-विचार के बाद चुना है और इसे अल्लू अर्जुन के किरदार से जोड़ा गया है। बताया जा रहा है कि ‘पुष्पा’ में अभिनेता द्वारा निभाए गए किरदार ने इतनी लोकप्रियता हासिल की कि वह एक पहचान बन गया, और उसी प्रभाव को आगे बढ़ाने के लिए इस नई फिल्म को भी किरदार-केंद्रित रूप में तैयार किया गया है।
फिल्म की कहानी भी मुख्य किरदार की शक्ति और व्यक्तित्व के इर्द-गिर्द विकसित की गई है, जैसा कि ‘पुष्पा’ में देखने को मिला था। इस फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं, जबकि इसमें दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका निभा रही हैं। ऐसे में दर्शकों को उम्मीद है कि ‘राका’ भी बॉक्स ऑफिस पर वैसा ही प्रभाव और सफलता दोहरा सकेगी।








.jpg)




