सेलिब्रिटी गॉसिप
02 May, 2026

तिरुवन्नामलई में आयोजित 17वें वार्षिक आध्यात्मिक महोत्सव में अभिनेता औशिम खेतरपाल को मिला 'आध्यात्मिक नेतृत्व सम्मान'

तिरुवन्नामलई में आयोजित आध्यात्मिक महोत्सव में अभिनेता औशिम खेतरपाल को 'आध्यात्मिक नेतृत्व सम्मान' मिला। उन्होंने वैश्विक शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया।

तिरुवन्नामलई, 02 मई

तिरुवन्नामलई स्थित पवित्र अरुणाचलम में आयोजित 17वें वार्षिक आध्यात्मिक महोत्सव के दौरान अभिनेता और फिल्म निर्माता औशिम खेतरपाल को 'आध्यात्मिक नेतृत्व सम्मान' से नवाजा गया। धार्मिक फिल्मों, धारावाहिकों और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए संतों और आध्यात्मिक गुरुओं ने यह सम्मान प्रदान किया।

इस महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं और संतों की उपस्थिति रही, जो इस आयोजन को और भी विशेष बना गई। 'साई बाबा शांति पुरस्कार' की 'शांति और एकता की मशाल' वेटिकन सिटी से शुरू होकर दक्षिण अफ्रीका और डैलस होते हुए भारत पहुंची, जहां औशिम खेतरपाल ने अरुणाचलम में 100 से अधिक साधु-संतों के समक्ष इस मशाल को प्रज्ज्वलित किया, जिसे वैश्विक शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया।

इस आयोजन का संचालन स्वामी साई रविचंद्रन के मार्गदर्शन में अक्षय श्री साई ध्यान सभा मंदिर द्वारा किया गया। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने गिरिवलम परिक्रमा में भाग लिया, साथ ही हवन, अभिषेक, आरती, भजन और अन्नदान जैसे धार्मिक कार्यों का आयोजन किया। इन सभी कार्यों का उद्देश्य 'सबका मालिक एक' के संदेश को और सशक्त बनाना था।

औशिम खेतरपाल ने इस अवसर पर कहा कि आज के समय में शांति की सबसे ज्यादा आवश्यकता है और ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही, उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'चिल्ड्रेन ऑफ गॉड' की भी घोषणा की, जो 19 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। यह फिल्म लैंगिक विविधता, मानवाधिकार और आत्म-स्वीकृति जैसे विषयों को सामने लाएगी। यह महोत्सव न केवल आध्यात्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण था, बल्कि समाज में एकता, सेवा और मानवता के मूल्यों को सशक्त करने की दिशा में भी एक अहम पहल साबित हुआ।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़