वाराणसी, 30 अप्रैल
ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आगामी 3 मई को गोरखपुर से 81 दिवसीय गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा प्रारंभ करने की घोषणा की है। इस यात्रा की शुरुआत से पूर्व वे 2 मई को काशी से गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
केदारघाट स्थित श्रीविद्यामठ से प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बुधवार को काशी पहुंचे थे, जहां उन्होंने भक्तों को दर्शन दिए और आध्यात्मिक मार्गदर्शन भी प्रदान किया। बताया गया कि वे गोरखपुर जाने से पूर्व कुछ समय काशी में ही प्रवास करेंगे।
इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि शंकराचार्य गुरुवार की सायंकाल श्रीविद्यामठ में श्रीगुरुकुलम न्यास की ओर से आयोजित गौ प्रहरी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे और विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे।






.jpg)





