अन्य राज्य
30 Apr, 2026

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू सिक्किम दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल और मंगन जिले का करेंगे निरीक्षण

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू सिक्किम दौरे पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और मंगन जिले का निरीक्षण करेंगे। अन्य केंद्रीय मंत्रियों के दौरे भी निर्धारित हैं।

गंगटोक, 30 अप्रैल।

भारत सरकार के संसदीय कार्य तथा अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू गुरुवार को आधिकारिक यात्रा पर सिक्किम पहुंचे, जहां वे विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनके साथ प्रसिद्ध भारतीय गायक मोहित चौहान भी सिक्किम पहुंचे।

पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमा पर स्थित रंगपो शहर में जल संसाधन एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सोनाम लामा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव विकास बस्नेत, धर्म मामले विभाग की सचिव केशांग डिकी रिचुंग, समाज कल्याण विभाग की सचिव सारिका प्रधान, सिक्किम पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष कविता सपकोटा तथा मुख्यमंत्री के प्रेस सचिव युगेन तमांग ने केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस आधिकारिक दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और मंगन जिले के अलग-अलग क्षेत्रों का निरीक्षण भ्रमण भी करेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हाल ही में दो दिवसीय यात्रा के बाद 29 अप्रैल को सिक्किम से लौटे हैं। प्रधानमंत्री के प्रस्थान के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री रिजिजू का यह दौरा हुआ है। इसी क्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी एक मई को तीन दिवसीय यात्रा पर सिक्किम पहुंचने वाली हैं।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़