Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
त्योहार
16 Mar, 2026

नरेला होली मिलन समारोह का भव्य समापन, मंत्री सारंग संग खेली फूलों की होली

नरेला विधानसभा में आयोजित होली मिलन समारोह में मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने नागरिकों के साथ फूलों की होली खेलकर सामाजिक सौहार्द और उत्सव की खुशियाँ साझा कीं।

भोपाल, 15 मार्च 2026।

नरेला विधानसभा क्षेत्र में रविवार को स्वामी विवेकानंद एवं शहीद भगत सिंह मंडल में आयोजित होली मिलन समारोह का भव्य समापन हुआ, जिसमें उत्सव, उल्लास और सामाजिक सौहार्द का अनूठा माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग मुख्य रूप से उपस्थित हुए और क्षेत्रवासियों को होली एवं रंगपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। मंत्री श्री सारंग ने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेलकर रंगोत्सव की खुशियाँ साझा कीं।

समारोह के दौरान पारंपरिक फाग गीतों, ढोल-ताशों की गूंज और होली के लोकसंगीत की मधुर धुनों के बीच पूरा वातावरण रंगों और उमंग से सराबोर हो गया। यह कार्यक्रम नरेला विधानसभा क्षेत्र में इस वर्ष आयोजित होली मिलन समारोहों की श्रृंखला का अंतिम कार्यक्रम था, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह समाज में प्रेम, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का पावन अवसर है। यह पर्व हमें आपसी भेदभाव भूलकर एकता, सकारात्मकता और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि नरेला विधानसभा क्षेत्र में सभी पर्व और त्योहार उत्साह, अपनत्व और सामूहिक भागीदारी के साथ मनाए जाते हैं, जो क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का जीवंत उदाहरण हैं। मंत्री ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सभी मंडलों और वार्डों में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है, जिससे समाज के सभी वर्ग एक मंच पर आकर आपसी संवाद और सामाजिक सद्भाव को और सशक्त करते हैं।

समारोह में स्थानीय कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण की झांकी, पारंपरिक भजन, लोकगीत और होली के लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं, जिसने पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया।

हर मंडल में मंत्री श्री सारंग का नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, ढोल-ताशों और आतिशबाजी के साथ भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर फूलों की होली खेली और रंगोत्सव की खुशियाँ साझा कीं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़