मध्य प्रदेश
24 Apr, 2026

नर्मदा संरक्षण की पहल: ओंकारेश्वर में आटे के दीपक से पर्यावरण सुरक्षा की मिसाल

ओंकारेश्वर में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने नर्मदा नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए आटे के दीपक बनाने की अनोखी पहल शुरू की है, जिससे पर्यावरण संरक्षण और रोजगार दोनों को बढ़ावा मिल रहा है।

भोपाल, 24 अप्रैल

ओंकारेश्वर क्षेत्र में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण और आजीविका संवर्धन को जोड़ते हुए एक अनोखी पहल सामने आई है, जिसमें नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त रखने के उद्देश्य से आटे के दीपक तैयार किए जा रहे हैं।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत गठित स्व-सहायता समूह स्थानीय जरूरतों के अनुसार रोजगार के नए साधन विकसित कर रहे हैं। इसी क्रम में खंडवा जिले के ओंकारेश्वर के निकट मोरटक्का गांव की विजया जोशी ने “मां नर्मदा आजीविका स्वयं सहायता समूह” बनाकर इस नवाचार की शुरुआत की।

उन्होंने प्लास्टिक के दोने में दीपदान से नदी में बढ़ते प्रदूषण और जलीय जीवों को होने वाले नुकसान को देखते हुए आटे के दीपक निर्माण का कार्य शुरू किया। इसी सोच के आधार पर समूह की महिलाओं ने पर्यावरण हितैषी उत्पाद तैयार करने का निर्णय लिया।

इस कार्य के लिए महिलाओं ने स्व-सहायता समूह के माध्यम से डेढ़ लाख रुपये का ऋण लेकर दीपक बनाने की मशीन स्थापित की। ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक आनंद शर्मा के अनुसार महिलाओं को पैकेजिंग, विपणन और ब्रांडिंग में भी आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है।

तैयार किए गए आटे के दीपक मोरटक्का के खेड़ीघाट स्थित दुकानों पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को पर्यावरण अनुकूल विकल्प मिल रहा है। इस पहल से क्षेत्र में मां नर्मदा में दीपदान करने वाले लोगों को भी लाभ मिल रहा है।

समूह की अध्यक्ष विजया जोशी ने बताया कि इस प्रयास से एक ओर जहां प्लास्टिक प्रदूषण में कमी आई है, वहीं दूसरी ओर दीपक में प्रयुक्त आटा नदी में मछलियों के भोजन के रूप में उपयोगी साबित हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि शास्त्रों के अनुसार दीपदान का विशेष महत्व है और आटे के दीपक से किया गया दीपदान श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण करने वाला माना जाता है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़