अपराध
27 Apr, 2026

नर्मदापुरम-पिपरिया हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत

नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाइवे पर देर रात टवेरा और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर में पांच लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की घटना सामने आई।

नर्मदापुरम, 27 अप्रैल

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाइवे पर आंचलखेड़ा के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें टवेरा वाहन और अनाज से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 6 से 7 लोग घायल हो गए।

यह दुर्घटना देर रात लगभग 1 बजे उस समय हुई जब महेंद्रवाड़ी और माखननगर के रहने वाले लोग बुधनी में अपने परिचित राघनेद्र मोरप्पा के विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान लौटते समय क्रॉसिंग के दौरान सामने से आ रही अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टवेरा वाहन की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और माहौल गमगीन हो गया। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसका परीक्षण सोमवार को नर्मदापुरम में किया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़