पटना, 15 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विधायक दल के नए नेता सम्राट चौधरी आज बिहार की कमान संभालने जा रहे हैं। वे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में सुबह 10:50 बजे लोकभवन में शपथ लेंगे।
पूर्व उप मुख्यमंत्री रह चुके सम्राट चौधरी को भाजपा और फिर राजग विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सरकार गठन का दावा राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उनके साथ कई केंद्रीय मंत्री, एनडीए सहयोगी दलों के नेता और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे। इससे पहले सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की अंतिम बैठक में भाग लिया और बाद में राज्यपाल को अपना त्यागपत्र सौंप दिया।
इसके बाद वे सम्राट चौधरी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ लोकभवन पहुंचे। इस दौरान भाजपा और सहयोगी दलों के प्रमुख नेता भी पटना पहुंचे और विभिन्न बैठकों में शामिल हुए। भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी के नाम पर सहमति बनी, जिसे शिवराज सिंह चौहान ने औपचारिक रूप से घोषित किया। बाद में राजग विधानमंडल दल की संयुक्त बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया।



.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)



