मध्य प्रदेश
14 Apr, 2026

भाजपा का ‘सेवा प्रकल्प’ लॉन्च, अंबेडकर जयंती पर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार

अंबेडकर जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘सेवा प्रकल्प’ का शुभारंभ कर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, मुफ्त चश्मा वितरण और हाईवे अस्पताल योजना जैसी पहलों की घोषणा की गई।

भोपाल, 14 अप्रैल।

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘सेवा ही संगठन’ अभियान के अंतर्गत ‘सेवा प्रकल्प’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया गया, जिसमें कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि भाजपा का चिकित्सा प्रकोष्ठ पूरे प्रदेश में आंखों की जांच के लिए शिविर आयोजित करेगा तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तुरंत उपचार उपलब्ध कराने के लिए सरकार हाईवे के किनारे अस्पताल स्थापित करने पर 30 प्रतिशत तक अनुदान देने की योजना पर कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि संभाग स्तर पर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल स्थापित किए जा रहे हैं और आने वाले समय में हर जिले में ऐसे अस्पताल विकसित करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है।

‘सेवा प्रकल्प’ से जनता को मिलेगा सीधा लाभ

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री की सक्रियता से यह ‘सेवा प्रकल्प’ आमजन के दुख-दर्द को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि यह पहल फिलहाल प्रदेश कार्यालय से शुरू की गई है, जिसे जल्द ही बड़े शहरों तक विस्तारित किया जाएगा।

सेवा और संगठन की नई पहल

प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने इसे भाजपा के ‘सेवा ही संगठन’ और ‘राष्ट्र प्रथम’ के विचार का विस्तार बताते हुए कहा कि यह प्रकल्प संगठन और सरकार के सेवा कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगा। वहीं उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि यह पहल प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम साबित होगी।

मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश में मेडिकल सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। अधिकतर जिलों में मेडिकल कॉलेज या तो संचालित हैं, या निर्माणाधीन अथवा प्रस्तावित हैं। पीपीपी मॉडल के तहत मेडिकल कॉलेजों के लिए रियायती दर पर भूमि उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले मेडिकल कॉलेजों की स्थापना में बाधाएं थीं, लेकिन अब नियमों में बदलाव कर स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।

सेवा प्रकल्प के लिए हेल्पलाइन जारी

कार्यक्रम के दौरान 9203597200 और 9203697200 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए, जिनके माध्यम से कार्यकर्ता और आमजन चिकित्सकीय जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और चिकित्सा प्रकोष्ठ से जुड़े डॉक्टर एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़