टॉप न्यूज़
15 Apr, 2026

शपथ ग्रहण से पहले सम्राट चौधरी ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान का लिया आशीर्वाद

शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व सम्राट चौधरी ने धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए पूजा-अर्चना की और भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया। यह अवसर उनके राजनीतिक दायित्व संभालने से पहले आध्यात्मिक आस्था और औपचारिक तैयारियों को दर्शाता है।

पटना, 15 अप्रैल।

राजग विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण से पहले बुधवार को भगवान का आशीर्वाद लिया। उन्होंने राजवंशी नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में जाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी ने उन्हें तिलक लगाकर आशीर्वाद प्रदान किया।

सम्राट चौधरी के साथ विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण के बाद सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बन जाएंगे। उनके नेतृत्व में राज्य में पहली बार भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनने जा रही है।

यह राजनीतिक बदलाव नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद संभव हुआ है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

21° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़