पिछले दिनों एक नेताजी, जो ग्वालियर-चंबल संभाग में बहुत बड़ा चेहरा हैं, ने अपने दौरे के दौरान जिस शाही सवारी का आनंद लिया, उसका स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग अंदाज में विश्लेषण किया।
किसी का कहना है कि बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बीच यह सरकार की नीति के अनुरूप वाहनों का उपयोग कम से कम करने का संदेश है, तो कुछ कह रहे हैं कि यह अपना संदेश पहुंचाने का तरीका है। लेकिन सच्चाई क्या है, यह तो पाठक ही बताएंगे।















