गुवाहाटी, 02 अप्रैल।
असम विधानसभा चुनाव के चलते एआईयूडीएफ के समर्थन में प्रचार करने के लिए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बीती रात असम पहुँचे, जिससे राज्य में चुनावी हलचल बढ़ गई है।
ओवैसी के गुवाहाटी आगमन पर मौलाना बदरुद्दीन अजमल के परिवारजनों ने उन्हें गर्मजोशी से स्वागत किया। इस स्वागत के साथ ही उनके चुनावी दौरे की औपचारिक शुरुआत भी हो गई।
राज्य में उनके आगमन के बाद आक्रामक और साम्प्रदायिक चुनावी प्रचार तेज होने की चर्चा भी बढ़ गई है। राजनीतिक हलकों में अब एआईयूडीएफ और एआईएमआईएम के चुनावी कार्यक्रमों पर निगाहें टिकी हुई हैं।
ओवैसी गुरुवार को असम के विभिन्न इलाकों में आयोजित चुनावी रैलियों और सभाओं में हिस्सा लेंगे, जहाँ वे एआईयूडीएफ के समर्थन में जनता से अपील करेंगे।












