अंडमान, 02 मई।
अंडमान-निकोबार प्रशासन ने शनिवार को राधानगर बीच पर पानी के नीचे दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा फहराकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया। यह तिरंगा 60 गुणा 40 मीटर का था और इसे स्वराज द्वीप (हैवलॉक आइलैंड) में फहराया गया। इस ऐतिहासिक ऑपरेशन में अंडमान और निकोबार पुलिस, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट, इंडियन नेवी और इंडियन कोस्ट गार्ड के साथ स्कूबा गोताखोरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सुबह 10.35 बजे गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के जज ऋषि नाथ ने इस सफलता की पुष्टि की और लेफ्टिनेंट गवर्नर डीके जोशी को सर्टिफिकेट सौंपा। इस सफलता के साथ अंडमान-निकोबार प्रशासन ने न केवल एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, बल्कि देश के राष्ट्रीय प्रतीक का सम्मान भी बढ़ाया।











