नई दिल्ली, 17 मार्च।
वैश्विक बाजार से आज सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं और अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार तेजी बनी रही, हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का माहौल रहा और एशियाई बाजार में भी आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।
अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारों की सक्रियता के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 1.01 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,699.38 अंक पर बंद हुआ, जबकि नैस्डेक ने 268.82 अंक यानी 1.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,374.18 अंक पर सत्र समाप्त किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.11 प्रतिशत कमजोर होकर 46,893.04 अंक पर कारोबार कर रहा है।
यूरोपीय बाजार में लगातार खरीदारी बनी रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.55 प्रतिशत मजबूत होकर 10,317.69 अंक पर बंद हुआ, जबकि सीएसी इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,935.97 अंक पर और डीएएक्स इंडेक्स 116.72 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,564.01 अंक पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में भी आज आम तौर पर तेजी का रुख दिखाई दे रहा है। नौ प्रमुख एशियाई बाजारों में से आठ के सूचकांक हरे निशान में हैं, जबकि शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 4,083.03 अंक पर कारोबार कर रहा है।
एशियाई बाजार में गिफ्ट निफ्टी 98.50 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,484 अंक पर, निक्केई इंडेक्स 107.85 अंक यानी 0.20 प्रतिशत बढ़कर 53,859 अंक पर, और सेट कंपोजिट इंडेक्स 2.36 प्रतिशत उछलकर 1,438.12 अंक पर पहुंचा।
इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 129.20 अंक यानी 2.33 प्रतिशत मजबूत होकर 5,679.05 अंक पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 536.12 अंक यानी 1.61 प्रतिशत बढ़कर 33,878.63 अंक पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,102.14 अंक पर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.12 प्रतिशत उछलकर 4,923.30 अंक पर और हैंग सेंग इंडेक्स 216.98 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,051 अंक पर कारोबार कर रहे हैं।












