नई दिल्ली, 02 अप्रैल।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बुधवार को दिए गए बयान ने पश्चिम एशिया में सीजफायर की उम्मीदों पर असर डाला है, जिससे वैश्विक बाजार में आज नकारात्मक संकेत दिख रहे हैं। हालांकि, बयान आने से पहले अमेरिकी बाजार बंद होने के कारण वॉल स्ट्रीट के पिछले सत्र में मजबूती बनी रही। बयान के बाद डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि एशियाई बाजार आज चौतरफा दबाव में है।
पश्चिम एशिया संकट को लेकर अमेरिकी बयान आने से पहले वॉल स्ट्रीट में युद्ध के जल्द समाप्त होने की उम्मीद थी, जिससे अमेरिकी बाजार मजबूत रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.72 प्रतिशत बढ़कर 6,575.32 अंक पर बंद हुआ, वहीं नैस्डेक 1.16 प्रतिशत यानी 250.32 अंक उछलकर 21,840.95 अंक पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 0.93 प्रतिशत यानी 430.95 अंक गिरकर 46,134.79 अंक पर कारोबार कर रहा है।
यूरोपीय बाजार में भी पश्चिम एशिया संकट को लेकर उम्मीदों के बीच तेजी का रुख रहा। एफटीएसई इंडेक्स 1.82 प्रतिशत यानी 188.34 अंक बढ़कर 10,364.79 अंक पर बंद हुआ, जबकि सीएसी इंडेक्स 2.06 प्रतिशत यानी 164.33 अंक उछलकर 7,981.27 अंक पर बंद हुआ। डीएएक्स इंडेक्स 2.66 प्रतिशत यानी 618.85 अंक की बढ़त के साथ 23,298.89 अंक पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में आज व्यापक दबाव देखा जा रहा है। गिफ्ट निफ्टी 2.24 प्रतिशत यानी 512 अंक गिरकर 22,339 अंक पर कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.78 प्रतिशत कमजोर होकर 4,937.04 अंक पर, कोस्पी इंडेक्स 4.41 प्रतिशत यानी 241.87 अंक लुढ़ककर 5,236.83 अंक पर पहुंचा।
निक्केई इंडेक्स 2.22 प्रतिशत यानी 1,194.68 अंक टूटकर 52,545 अंक पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 1.43 प्रतिशत यानी 474.52 अंक कमजोर होकर 32,700.30 अंक पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.15 प्रतिशत यानी 82.67 अंक गिरकर 7,101.77 अंक पर, हैंग सेंग इंडेक्स 1.06 प्रतिशत यानी 267.03 अंक फिसलकर 25,027 अंक पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.53 प्रतिशत टूटकर 3,927.60 अंक पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.18 प्रतिशत कमजोर होकर 1,468.28 अंक पर कारोबार कर रहे हैं।










