हुगली, 21 मार्च।
चांपदानी विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार दिलीप सिंह के विरोध में शुक्रवार शाम कई पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों पर लिखा था, "बाहरी उम्मीदवार दिलीप सिंह हमें स्वीकार नहीं है।" इसके अलावा शेवड़ाफुली इलाके में कुछ लोग भाजपा का झंडा लेकर दिलीप सिंह के खिलाफ "गो बैक" के नारे भी लगा रहे थे।
भाजपा उम्मीदवार दिलीप सिंह ने शनिवार सुबह इस मामले पर कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की घबराहट का नतीजा यह है। उनका कहना था कि तृणमूल कांग्रेस हार के डर से इस तरह की गतिविधियां करवा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनाएगी और चांपदानी सीट से भारी मतों से जीत हासिल करेगी।
इस प्रकरण पर तृणमूल कांग्रेस का पक्ष जानने के लिए उनके उम्मीदवार अरिंदम गुईन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।





.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)



