टॉप न्यूज़
21 Mar, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गोवर्धन में नंगे पांव की सप्तकोसी परिक्रमा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गोवर्धन में नंगे पांव सप्तकोसी परिक्रमा कर आस्था, श्रद्धा और सादगी का संदेश दिया।

मथुरा, 21 मार्च 2026।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार की सुबह ब्रजभूमि की आध्यात्मिक छटा में सराबोर होकर गोवर्धन में गिरिराज महाराज की सात कोसीय परिक्रमा का शुभारंभ नंगे पांव किया और आस्था, श्रद्धा व सादगी का संदेश दिया। राष्ट्रपति के साथ उनके परिवारजन भी उपस्थित रहे।

परिक्रमा प्रारंभ करने से पहले राष्ट्रपति मुर्मु ने दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और दूध अर्पित किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने “गिरिराज महाराज की जय” के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

श्रद्धा का चरम तब देखने को मिला जब राष्ट्रपति ने नंगे पांव परिक्रमा मार्ग पर कदम रखा। कुछ दूरी पैदल चलकर उन्होंने आस्था और सादगी का संदेश दिया। इसके बाद गोल्फ कार्ट में सवार होकर वे परिक्रमा मार्ग पर आगे बढ़ीं। उनके साथ आगरा मंडल के कमिश्नर नगेंद्र प्रताप मौजूद रहे। दूसरी गोल्फ कार्ट में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, प्रभारी मंत्री संदीप सिंह और गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह सवार थे।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर गोवर्धन और राधाकुंड नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया। जगह-जगह भव्य तोरण द्वार बनाए गए और स्थानीय लोगों ने फूलों की वर्षा कर राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया। राष्ट्रपति ने हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया। स्कूलों के बच्चों ने पारंपरिक परिधान में स्वागत किया और संस्कृत विद्यालयों के छात्रों ने मंत्रोच्चार तथा स्वागत गीतों से माहौल को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया।

पूरे परिक्रमा मार्ग, गोवर्धन और राधाकुंड कस्बे में विशेष साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को देखकर श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक प्रसन्न नजर आए। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने व्यवस्थाओं की कमान संभाली और हर व्यवस्था पर बारीकी से नजर रखी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।