उत्तर प्रदेश
28 Mar, 2026

पीएम मोदी करेंगे नोएडा एयरपोर्ट फेज-1 का उद्घाटन और एमआरओ शिलान्यास

प्रधानमंत्री मोदी आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन करेंगे और कार्गो टर्मिनल व एमआरओ सुविधा का शिलान्यास करेंगे।

लखनऊ, 28 मार्च।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे और मेंटिनेंस, रिपेयर व ओवरहॉल (एमआरओ) सुविधा का शिलान्यास भी करेंगे।

नोएडा एयरपोर्ट को भारत सरकार से मई 2018 में स्वीकृति मिली थी। यह परियोजना चार चरणों में विकसित की जा रही है और कुल लागत 29,560 करोड़ रुपये है। फेज-1 पर 6,876 करोड़ रुपये कंसेशनायर और 4,406 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण में खर्च किए जा रहे हैं। इसमें 12 मिलियन पैसेंजर प्रति वर्ष की प्रारंभिक क्षमता विकसित की जाएगी।

प्रदेश सरकार के अनुसार, यह एयरपोर्ट एक अत्याधुनिक मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट हब होगा, जिसमें सड़क, रेल, मेट्रो और क्षेत्रीय ट्रांजिट सिस्टम का सहज एकीकरण होगा। मल्टी-मोडल कार्गो हब की शुरुआती क्षमता 2.5 लाख मीट्रिक टन सालाना होगी, जिसे बढ़ाकर 18 लाख मीट्रिक टन तक किया जा सकेगा। एमआरओ सुविधा से विमानों का मेंटिनेंस, रिपेयर और ओवरहॉलिंग देश में ही संभव होगी, जिससे एविएशन सेक्टर में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

उद्घाटन समारोह के लिए पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। पूरे क्षेत्र को पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। 200 से अधिक डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं, महिलाओं के लिए अलग चेकिंग एन्क्लोजर बनाए गए हैं और करीब 5000 पुलिस अधिकारी, पीएसी, आरएएफ, एटीएस और सीआईएसएफ तैनात किए गए हैं।

एंटी-ड्रोन, बीडीडीएस, स्निफर डॉग और क्विक रिएक्शन टीम्स द्वारा निगरानी रखी जा रही है। आईबी और स्टेट इंटेलिजेंस यूनिट्स के साथ रियल-टाइम कोऑर्डिनेशन स्थापित है। सीसीटीवी निगरानी और पुलिस हेल्प डेस्क आम जनता की सुविधा के लिए तैयार किए गए हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य नेता कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।