Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
त्योहार
21 Mar, 2026

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने ईद-उल-फितर पर दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने ईद-उल-फितर के अवसर पर देशवासियों को भाईचारा, सद्भाव और खुशहाली की कामना की।

नई दिल्ली, 21 मार्च।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और समाज में भाईचारा, सद्भाव तथा खुशहाली की कामना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश में कहा कि ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को बधाई। उन्होंने बताया कि यह पर्व आत्मसंयम, सेवा, परोपकार और वंचित वर्गों के प्रति दया भाव रखने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रपति ने लोगों से समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने अपने संदेश में कहा कि ईद मुबारक! यह पर्व आशा, सद्भाव और करुणा को प्रोत्साहित करे तथा सभी के जीवन में खुशियां और सफलता लेकर आए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संदेश में देशवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन समाज में भाईचारा और दया की भावना को और मजबूत करे। उन्होंने सभी के सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

देशभर में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जा रही है और लोग एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दे रहे हैं।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़