Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
29 May, 2026

राजगढ़ में एक रात चार शराब दुकानों में चोरी, तीन लाख से अधिक की नकदी और मोबाइल पार

राजगढ़ जिले में बदमाशों ने एक ही रात में चार शराब दुकानों को निशाना बनाकर तीन लाख रुपये से अधिक की नकदी और मोबाइल चोरी कर लिए, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

राजगढ़, 29 मई ।

राजगढ़ जिले के ब्यावरा क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में चार शराब दुकानों को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया, जिसमें तीन लाख रुपये से अधिक की नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए। लगातार हुई इस चोरी की घटनाओं ने पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सभी वारदातें सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो चुकी हैं, जिनके आधार पर जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, वारदात की शुरुआत गुरुवार देर रात कांचरी जोड़ स्थित शराब दुकान से हुई, जहां बदमाशों ने पीछे की चादर काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब 11 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

इसके बाद चोर चमारी जोड़ स्थित दुकान पहुंचे, जहां उसी तरीके से सेंध लगाकर करीब दो लाख रुपये नकद और कर्मचारियों के मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए।

इसके बाद बदमाशों ने विश्वनाथ कॉलोनी रेलवे स्टेशन तिराहा स्थित दुकान को निशाना बनाते हुए वहां से लगभग 50 हजार रुपये की नकदी चुरा ली।

चोरी की यह श्रृंखला यहीं नहीं रुकी और पड़ोनिया स्थित दुकान में भी बदमाशों ने घुसकर 21 हजार रुपये नकद के साथ मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

हैरानी की बात यह रही कि सभी दुकानों में कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन किसी को भी चोरी की भनक तक नहीं लगी। बदमाश शटर और ताले काटकर भीतर घुसे और कैश काउंटर में रखी राशि लेकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि ये सभी घटनाएं रात लगभग दो बजे से सुबह साढ़े चार बजे के बीच हुईं। लगभग पंद्रह किलोमीटर के दायरे में हुई इन लगातार वारदातों से हाईवे किनारे कारोबार करने वाले व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना पर पुलिस ने सुबह मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए। पुलिस का कहना है कि सभी घटनाएं सीसीटीवी में कैद हैं और फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है तथा जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़