चंडीगढ़, 02 मई
पंजाब से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। ये मामले भ्रष्टाचार और शोषण से जुड़े हुए हैं, और दोनों एफआईआर पंजाब के अलग-अलग जिलों में दर्ज की गई हैं। पुलिस ने इन केसों में गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया है।
इस बीच, खबर आने से पहले ही संदीप पाठक दिल्ली स्थित अपने घर से साइड दरवाजे से निकल गए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी मामले की जानकारी नहीं है। दिल्ली पुलिस ने उनके घर के बाहर बैरिकेडिंग कर दी है, जिससे उनकी गिरफ्तारी में मुश्किलें आ सकती हैं।











