अन्य राज्य
14 Feb, 2026

सारण पुलिस ने आर्केस्ट्रा के नरक से 15 नाबालिग लड़कियों को बचाया

सारण जिले में पुलिस ने मानव तस्करी और नाबालिगों के शोषण के खिलाफ छापेमारी कर 15 लड़कियों को आर्केस्ट्रा संचालकों के चंगुल से मुक्त कराया और 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

सारण, 14 फ़रवरी।

पुलिस ने मानव तस्करी और नाबालिगों के शोषण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 नाबालिग लड़कियों को आर्केस्ट्रा संचालकों के चंगुल से मुक्त कराया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के विभिन्न आर्केस्ट्रा केंद्रों पर छापेमारी की गई।

यह कार्रवाई राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पत्र के आलोक में की गई। एसएसपी के निर्देश पर महिला थाना पुलिस और विशेष टीम ने रिविलगंज एवं कोपा थाना अंतर्गत चिन्हित आर्केस्ट्रा ठिकानों की विधिवत घेराबंदी की।

पुलिस के अनुसार, इन लड़कियों को प्रताड़ित कर जबरन नृत्य और अन्य अनैतिक कार्यों में धकेला गया था। मुक्त कराई गई 15 नाबालिग लड़कियों में पंजाब से चार, पश्चिम बंगाल से चार, बिहार से तीन, ओडिशा से दो, उत्तर प्रदेश से एक और असम से एक लड़की शामिल है। सभी को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया और इनके पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने मौके से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में कोपा थाना क्षेत्र के दीपक कुमार यादव, हरिशंकर मांझी, संजीत कुमार मांझी, गोविन्द कुमार यादव और रिविलगंज थाना क्षेत्र के संदीप यादव, विनय ठाकुर व मोहित कुमार शामिल हैं। महिला थाना में मामला दर्ज कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।