कछार (असम), 03 अप्रैल।
सिलचर में पुलिस ने बीती देर शाम मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में एक तस्कर को गिरफ्तार किया। इस दौरान लगभग 31 लाख रुपये मूल्य की संदिग्ध हेरोइन बरामद की गई।
अधिकारियों ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर सिलचर थाना पुलिस की टीम ने छापेमारी कर पांच साबुनदानी में छिपाई गई कुल 61 ग्राम हेरोइन अबुल हुसैन चौधरी के कब्जे से बरामद की।
गिरफ्तार आरोपी अलुदिंग चौधरी का पुत्र और सिलचर थाना क्षेत्र के कनकपुर पार्ट-2 का निवासी है। उसे उसके किराए के मकान से पकड़ा गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है और इस संबंध में सभी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।












