मंत्रालय के गलियारों से
11 Mar, 2026

सीमा पार इश्क और जंग में सब जायज है...

एक युवा अधिकारी इन दिनों अपने काम से ज्यादा दिल के मामले को लेकर चर्चा में हैं…

एक युवा अधिकारी इन दिनों अपने काम से ज्यादा दिल के मामले को लेकर चर्चा में हैं। काम करने का जोश भी है और दिल भी कुछ ज्यादा ही रंगीन है। ट्रेनिंग के दिनों में किसी से दिल लगा था और एक समय ऐसा भी था जब दोनों एक ही जिले में पदस्थ थे। लेकिन अब किस्मत ने दोनों को लगभग 500 किलोमीटर दूर अलग-अलग जिलों में भेज दिया है। दूरी बढ़ी, मगर दिल की बेचैनी कम नहीं हुई।

साहब किसी न किसी बहाने काम से समय निकाल ही लेते हैं और जहां दिल को सुकून मिलता है, वहां पहुंच जाते हैं। ऊपरखान से लेकर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की, लेकिन दिल है कि मानता नहीं। साहब का मानना है कि जब इश्क सच्चा हो तो 500 किलोमीटर क्या, 5000 किलोमीटर भी ज्यादा नहीं होते।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़