श्रीनगर, 30 अप्रैल।
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में स्थित एक जूस फैक्ट्री के स्टीमर में मरम्मत कार्य के दौरान धमाका हो गया, जिसमें दो श्रमिकों की जान चली गई और एक अन्य घायल हो गया।
अधिकारियों के अनुसार यह घटना बुधवार रात अगलार क्षेत्र में हुई, जब स्टीमर की मरम्मत कर रहे तीन कर्मचारी—सौरभ सिंह, शिव कुमार और राज कुमार—विस्फोट की चपेट में आकर घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बुधवार देर रात सौरभ सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि शिव कुमार की मौत आज सुबह हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि तीसरे घायल राज कुमार का उपचार जारी है। सभी तीनों श्रमिक उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए गए हैं।





.jpg)





