राजस्थान
18 Mar, 2026

जयपुर में श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना: सुशासन, पोषण और सामाजिक न्याय की मिसाल

जयपुर में श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना ने गरीब और जरूरतमंदों को सम्मान, पोषण और सामाजिक न्याय प्रदान करते हुए प्रदेश में सुशासन की पहचान स्थापित की है।

जयपुर, 18 मार्च।

प्रदेश में “लक्ष्य अंत्योदय – प्रण अंत्योदय – पथ अंत्योदय” की भावना को साकार करती डबल इंजन सरकार ने जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में सुशासन को समर्पित सरकार ने गरीब, श्रमिक, वंचित और जरूरतमंद वर्ग के लिए भोजन की उपलब्धता को केवल सुनिश्चित ही नहीं किया, बल्कि उसे सम्मान, पोषण और गुणवत्ता से भी जोड़ा है।

श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना केवल भोजन वितरण की व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह सरकार की संवेदनशील सोच और समावेशी विकास के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है। राज्य सरकार ने मोटे अनाज जैसे बाजरा, ज्वार और अन्य मिलेट्स को भोजन थाली में शामिल कर पोषण सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है। इससे आमजन के स्वास्थ्य को बल मिला है, वहीं स्थानीय कृषि को भी बढ़ावा मिला और किसानों को प्रोत्साहन प्राप्त हुआ है।

योजना के अंतर्गत भोजन की गुणवत्ता और मात्रा में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। पहले 450 ग्राम की थाली अब 600 ग्राम की हो गई है, जिसमें 100 ग्राम दाल, 100 ग्राम सब्जी, 100 ग्राम चावल, बाजरा की खिचड़ी, 300 ग्राम चपाती और अचार शामिल हैं। साथ ही, प्रति थाली अनुदान राशि 17 रुपये से बढ़ाकर 22 रुपये कर दी गई है, जो सरकार की जनकल्याण के प्रति गंभीरता और संवेदनशीलता को दर्शाती है।

श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सार्वभौमिकता है। इस योजना के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति बिना भेदभाव के ससम्मान भोजन थाली प्राप्त कर सकता है। यह पहल भूख के विरुद्ध सरकार की सशक्त लड़ाई और सामाजिक समानता की भावना का सशक्त उदाहरण है।

वर्तमान में प्रदेश के 230 नगरीय निकायों में 992 अन्नपूर्णा रसोईयाँ सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं। नवगठित 79 नगरीय निकायों में प्रत्येक में एक-एक अन्नपूर्णा रसोई प्रारंभ करने की प्रक्रिया प्रगतिरत है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में अब तक लगभग 11.94 करोड़ से अधिक भोजन थालियाँ परोसी जा चुकी हैं, जिससे करोड़ों जरूरतमंद नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है। यह उपलब्धि सरकार की कार्यकुशलता, संवेदनशील प्रशासन और जनकल्याण के प्रति अटूट समर्पण का जीवंत प्रमाण है।

निःसंदेह, श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना राज्य सरकार की उन जनकल्याणकारी पहलों में अग्रणी है, जो केवल भूख मिटाने तक सीमित नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, पोषण और सामाजिक न्याय को भी सशक्त करती है। आने वाले समय में यह योजना प्रदेश में विकास, सुशासन और मानवीय मूल्यों की पहचान बनी रहेगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैंक ऑफ अमेरिका ने एपस्टीन पीड़ितों के लिए 72.5 मिलियन डॉलर का निपटान किया

बैंक ऑफ अमेरिका ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े सेक्स क्राइम के पीड़ितों के साथ $72.5 मिलियन का समझौता किया, जिसमें करीब 75 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रम्प के मजाक और सैन्य विवाद से स्टारमर-यूएस रिश्ते संकट में

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा स्टारमर का मजाक उड़ाने और ब्रिटेन की सैन्य नीति पर हमला करने के बाद यूके और अमेरिका के संबंध गहरे संकट में हैं और सुधार मुश्किल प्रतीत होता है।