Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हिंदी सिनेमा
29 Apr, 2026

गायक कैलाश खेर ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के किए दर्शन

प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने बदरीनाथ धाम में भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मंदिर व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आध्यात्मिक अनुभव साझा किया।

बदरीनाथ 29 अप्रैल।

प्रसिद्ध सूफी भजन गायक कैलाश खेर बुधवार दोपहर बदरीनाथ धाम पहुंचे और उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके मंदिर आगमन पर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान ने उनका स्वागत किया और भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

मंदिर में आयोजित विशेष पूजा-अर्चना के दौरान कैलाश खेर ने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम में आकर उन्हें गहन आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। साथ ही उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं की भी सराहना की।

इस दौरान मंदिर से जुड़े कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच कैलाश खेर को करीब से देखने की उत्सुकता बनी रही और पूरे वातावरण में भक्ति का भाव देखने को मिला।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़