शेयर बाज़ार
13 May, 2026

सोना-चांदी आयात शुल्क में बड़ा बदलाव, सरकार ने दर बढ़ाकर 15 प्रतिशत की

सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के बीच रुपये को समर्थन देने के लिए सोना-चांदी आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। यह संशोधित दरें बुधवार से लागू हो गई हैं। वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

नई दिल्ली, 13 मई।

पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण हालात के बीच रुपये को स्थिरता प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। यह संशोधित दरें बुधवार से प्रभाव में आ गई हैं।

वित्त मंत्रालय द्वारा मंगलवार देर रात जारी अधिसूचना के अनुसार सोना एवं चांदी के आयात पर 10 प्रतिशत मूल सीमा शुल्क के साथ 5 प्रतिशत कृषि अवसंरचना एवं विकास उपकर भी लगाया गया है। इसके चलते कुल प्रभावी आयात कर पहले के 6 प्रतिशत से बढ़कर 15 प्रतिशत तक पहुंच गया है। नई व्यवस्था 13 मई से लागू कर दी गई है।

अधिसूचना संख्या 16/2026 में कीमती धातुओं तथा उनसे निर्मित वस्तुओं के लिए सीमा शुल्क ढांचे को अद्यतन किया गया है। इसके तहत सोना और चांदी से बने आभूषणों पर 5 प्रतिशत शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि प्लैटिनम से बने उत्पादों पर 5.4 प्रतिशत शुल्क लागू होगा। वहीं, कीमती धातुओं से बने प्रयुक्त कैटेलिस्ट पर 4.35 प्रतिशत शुल्क तय किया गया है, बशर्ते संबंधित अनुपालन मानकों का पालन किया जाए।

सरकार ने यह कदम विदेशी मुद्रा बाजार में रुपये को सहारा देने और आयात दबाव को नियंत्रित करने की रणनीति के तहत उठाया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़