छत्तीसगढ़
06 Mar, 2026

पहली बार होंगे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स, छत्तीसगढ़ बनेगा मेजबान

देश में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 26 मार्च से 6 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में आयोजित होंगे। इसमें एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल समेत सात खेलों में पदक मुकाबले होंगे।

देश में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 26 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित किए जाएंगे। यह ऐतिहासिक प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के तीन शहरों रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में होगी।केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुरुवार को बताया कि इस प्रतियोगिता में सात पदक खेलों को शामिल किया गया है, जिनमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, तैराकी और कुश्ती शामिल हैं। इसके अलावा मल्लखंब और कबड्डी को प्रदर्शन (डेमोंस्ट्रेशन) खेल के रूप में रखा गया है। इस आयोजन में देश के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।डॉ. मांडविया ने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स हमारे उस प्रयास का हिस्सा हैं, जिसके माध्यम से हर युवा को खेलों में आगे बढ़ने का अवसर और व्यापक मंच मिल सके। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन का भी हिस्सा है, जिसमें खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। डॉ. मांडविया ने कहा कि इन खेलों के माध्यम से आदिवासी क्षेत्रों से उभर रही प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से प्रतिभाओं को सामने लाना बेहद जरूरी है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि जनजातीय समुदायों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की शुरुआती स्तर पर पहचान हो, उन्हें व्यवस्थित रूप से समर्थन मिले और उन्हें राष्ट्रीय खेल ढांचे में शामिल किया जाए।खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का संचालन युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, भारतीय ओलंपिक संघ, विभिन्न राष्ट्रीय खेल महासंघों और छत्तीसगढ़ राज्य आयोजन समिति के सहयोग से किया जाएगा। प्रतियोगिता के तकनीकी मानक अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के अनुरूप रखे जाएंगे।इन खेलों का आधिकारिक मैस्कॉट ‘मोरवीर’ है। यह नाम छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा हुआ है। ‘मोर’ का अर्थ छत्तीसगढ़ी भाषा में ‘मेरा’ या ‘हमारा’ होता है, जबकि ‘वीर’ साहस और पराक्रम का प्रतीक है। इससे पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लोगो, थीम सॉन्ग और मैस्कॉट का अनावरण 23 दिसंबर को बिलासपुर के लेट बी. आर. यादव स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया था। इस कार्यक्रम में विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद थे।छत्तीसगढ़ का इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी करने वाला पहला राज्य बनना भारतीय खेलों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य जनजातीय खिलाड़ियों को सशक्त बनाना और जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देना है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।