रायपुर, 01 अप्रैल।
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तीसरे और चौथे स्थान के मुकाबले में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच बुधवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने मध्यप्रदेश को 14-6 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।
मैच की शुरुआत से ही छत्तीसगढ़ की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार गोल किए और मध्यप्रदेश पर दबाव बनाए रखा। मध्यप्रदेश की टीम ने भी पलटवार करने की कोशिश की, लेकिन छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के सटीक समन्वय और तेज खेल के सामने वे टिक नहीं पाए।
छत्तीसगढ़ की टीम की शानदार जीत ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। स्टेडियम में मौजूद खेल प्रेमियों ने जोरदार तालियों के साथ टीम का उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने सभी का मन जीत लिया और राज्य की खेल प्रतिभा को सामने लाया।
इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अपनी मजबूत पकड़ दिखाई और राज्य के खिलाड़ियों के कौशल और समर्पण को उजागर किया।












