शेयर बाज़ार
16 Feb, 2026

स्टॉक मार्केट में फ्रैक्टल एनालिटिक्स की फीकी लिस्टिंग, आईपीओ निवेशकों को 4.21% तक का नुकसान

फ्रैक्टल एनालिटिक्स की शेयर बाजार में कमजोर लिस्टिंग हुई। बीएसई पर शेयर 900 रुपये और एनएसई पर 876 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के दौरान गिरावट बढ़ने से सुबह 11:30 बजे तक निवेशकों को 4.21 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ।

नई दिल्ली, 16 फरवरी।

फ्रैक्टल एनालिटिक्स के शेयरों ने सोमवार को शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत कर आईपीओ निवेशकों को निराश कर दिया। सिटीबैंक, फ्रेंकलिन टेंपलटन और फिलिप्स जैसी वैश्विक कंपनियों को ग्लोबल एंटरप्राइज एआई सेवाएं देने वाली इस कंपनी का आईपीओ 900 रुपये प्रति शेयर के भाव पर जारी हुआ था।

बीएसई पर कंपनी के शेयर की लिस्टिंग बिना किसी बदलाव के 900 रुपये पर हुई, जबकि एनएसई पर यह 2.67 प्रतिशत के डिस्काउंट के साथ 876 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। लिस्टिंग के बाद बिकवाली का दबाव बढ़ने से शेयर में और गिरावट दर्ज की गई। सुबह 11:30 बजे तक कंपनी का शेयर 862.10 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इस प्रकार अब तक के कारोबार में आईपीओ निवेशकों को 4.21 प्रतिशत तक का नुकसान हो चुका है।

2,840 करोड़ रुपये का यह आईपीओ 9 से 11 फरवरी के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। निवेशकों की ओर से इसे औसत प्रतिक्रिया मिली और यह कुल मिलाकर 2.81 गुना सब्सक्राइब हुआ। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित हिस्सा 4.41 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) का हिस्सा 1.11 गुना भरा। रिटेल निवेशकों का कोटा 1.10 गुना और कर्मचारियों के लिए आरक्षित हिस्सा 0.65 गुना ही सब्सक्राइब हो सका।

आईपीओ के तहत 1,030 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं, जबकि ऑफर फॉर सेल के माध्यम से एक रुपये फेस वैल्यू वाले 2,01,15,554 शेयर बेचे गए। नए शेयरों से जुटाई गई राशि का उपयोग कंपनी अपने पुराने कर्ज को कम करने, नए कार्यालय स्थापित करने, अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी), मार्केटिंग और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

कंपनी की वित्तीय स्थिति पर नजर डालें तो सेबी के पास दाखिल ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार इसके प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव रहा है। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को 194.40 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इसके बाद वित्त वर्ष 2023-24 में 54.70 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान दर्ज किया गया। हालांकि वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने 220.60 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया।

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही, यानी अप्रैल से 30 सितंबर 2025 तक कंपनी को 70.90 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हो चुका है।

राजस्व के मोर्चे पर कंपनी ने लगातार वृद्धि दर्ज की है। वित्त वर्ष 2022-23 में कुल राजस्व 2,043.70 करोड़ रुपये रहा, जो 2023-24 में बढ़कर 2,241.90 करोड़ रुपये और 2024-25 में 2,816.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी 1,594.30 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित कर चुकी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।