पश्चिम बंगाल
06 Jun, 2026

बंगाल में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया बड़े निवेश का ऐलान

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल में एक लाख करोड़ रुपये के निवेश, बुलेट ट्रेन परियोजना और व्यापक रेल नेटवर्क विस्तार की घोषणा की है।

कोलकाता, 06 जून।

पश्चिम बंगाल में रेल अवसंरचना के कायाकल्प के लिए शनिवार को एक अहम बैठक संपन्न हुई। राज्य सचिवालय नबान्न में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के बीच हुई इस चर्चा में राज्य की रेल परियोजनाओं, मेट्रो विस्तार और बुनियादी ढांचागत विकास को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक से पूर्व दोनों नेताओं ने साझा प्रेस वार्ता में राज्य में चल रही और भविष्य की रेल योजनाओं का खाका रखा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूर्व की प्रशासनिक अड़चनों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले अनुमति में देरी और कानूनी पचड़ों के कारण विकास कार्य बाधित होते थे, लेकिन अब केंद्र और राज्य के बेहतर तालमेल से परियोजनाओं को गति मिल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बंगाल में अब विकास के लिए बेहद अनुकूल माहौल है। उन्होंने भविष्य की महात्वाकांक्षी योजना के रूप में दिल्ली से सिलिगुड़ी तक बुलेट ट्रेन चलाने की घोषणा की, जो लखनऊ और पटना होते हुए मात्र छह घंटे में यह दूरी तय करेगी। इससे पूर्वी भारत की कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव आने की उम्मीद है।

राज्य की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए रेल मंत्री ने 538 फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का ऐलान किया। इसके अतिरिक्त, गोपीबल्लभपुर-नयाग्राम रेल नेटवर्क का विस्तार कर ग्रामीण और आदिवासी इलाकों को मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। अमृत भारत योजना के तहत बंगाल के कई रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प करने की भी योजना है। इस पूरे रेल विकास कार्य पर एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का बड़ा निवेश किया जाएगा।

शहरी परिवहन को आधुनिक बनाने की दिशा में भी बड़ा फैसला लिया गया है। आगामी पांच वर्षों में कोलकाता मेट्रो को 60 नई पीढ़ी की मेट्रो ट्रेनें मिलेंगी, जिससे यात्रियों का सफर और अधिक तेज व सुविधाजनक होगा। यह बैठक राज्य में रेल नेटवर्क के आधुनिकीकरण के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है, जिससे बुनियादी ढांचे को एक नई ऊंचाई मिलेगी।

|
आज का राशिफल

कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर भला तो हो भला वाली कहावत याद रखें। किसी को हानी पंहुचाने की चेष्टा न करें अन्यथा हानि संभव है। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-5-6-8

आज का मौसम

भोपाल

27° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़