पश्चिम बंगाल
06 Jun, 2026

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोलकाता में किया मेट्रो का सफर, नबान्न में हुई उच्चस्तरीय बैठक

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोलकाता में आम यात्रियों के साथ मेट्रो का सफर किया और राज्य सरकार के साथ बैठक कर शहर में नई मेट्रो परियोजनाओं की जानकारी साझा की।

कोलकाता, 06 जून।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कोलकाता दौरे के दौरान आम नागरिक की तरह मेट्रो में सफर कर सेवाओं का जायजा लिया। उनके साथ राज्य के मंत्री जगन्नाथ चटर्जी और सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट से उतरने के बाद मंत्री सीधे 'जय हिंद' मेट्रो स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने सहयात्रियों से संवाद किया और मेट्रो सुविधाओं को लेकर उनका अनुभव जाना।

मेट्रो के जरिए नोआपाड़ा पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी यात्रा का तरीका बदला। जनसुविधा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए उन्होंने नोआपाड़ा में वाहन नहीं लिया और प्रामोदनगर (बेलघरिया हाईवे) तक ऑटो रिक्शा से सफर किया। इसके बाद वे राज्य सरकार के साथ अहम बैठक के लिए नबान्न पहुंचे। इस दौरान उनकी सादगी और ट्रैफिक नियमों के प्रति उनका सम्मान लोगों के बीच चर्चा का केंद्र रहा।

बैठक में रेल मंत्री ने कोलकाता मेट्रो के विस्तार का खाका पेश किया। उन्होंने बताया कि अगले चार से पांच वर्षों में शहर की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए लगभग 60 नई पीढ़ी की मेट्रो ट्रेनें शुरू करने की तैयारी है। इससे शहर की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलेगी।

रेल मंत्री ने आश्वस्त किया कि चिंगड़ीघाटा क्षेत्र में चल रहे काम के पूरा होते ही आवागमन और भी सुगम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शहर के ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने और परिवहन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए कई परियोजनाओं पर तेजी से कार्य कर रही है, जिससे भविष्य में शहर की तस्वीर बदलेगी।

|
आज का राशिफल

कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर भला तो हो भला वाली कहावत याद रखें। किसी को हानी पंहुचाने की चेष्टा न करें अन्यथा हानि संभव है। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-5-6-8

आज का मौसम

भोपाल

27° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़