भोपाल, 05 जून।
शहर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से निशातपुरा पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई के तहत क्षेत्र के सूचीबद्ध सक्रिय चाकूबाजों को थाने में बुलाकर उनकी परेड कराई गई, जिसमें कुल 20 आरोपी उपस्थित हुए।
पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के तहत सभी आरोपियों के डोजियर की जांच की और उनकी आपराधिक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की।
इसके बाद सभी आरोपियों को प्रति सप्ताह थाने में हाजिरी देने के लिए पाबंद किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति चाकूबाजी, मारपीट या अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए इस तरह की निगरानी और कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।







.jpg)






