प्रशासनिक खबरें
04 Jun, 2026

निशातपुरा पुलिस की वाहन चोर गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, पांच गिरफ्तार और चार बाइक बरामद

निशातपुरा पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

भोपाल, 4 जून ।

निशातपुरा थाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शहर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस उपायुक्त जोन-4 आदर्श कांत शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मलकीत सिंह के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त अक्षय चौधरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी मनोज पटवा और निशातपुरा पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया, तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग किया तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की। इसके बाद 30 मई 2026 को अजीत सिंह बंजारा उर्फ अज्जू उर्फ अजय, विकास लोधी, दौलत जाटव और अभिषेक उर्फ बनवारी कोली को गिरफ्तार किया गया, जिनकी निशानदेही पर थाना क्षेत्र से चोरी हुई तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।

इसके बाद 2 जून 2026 को पुलिस ने एक अन्य आरोपी जितेन्द्र सिलावट को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। सभी आरोपियों से अन्य वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर पूछताछ जारी है, जिससे अन्य मामलों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में अजीत सिंह बंजारा उर्फ अज्जू उर्फ अजय (23), विकास लोधी (24), दौलत जाटव (22), अभिषेक उर्फ बनवारी कोली (24) और जितेन्द्र सिलावट (40) शामिल हैं, जिनके पास से विभिन्न मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

|
आज का राशिफल

मेष- कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़