प्रशासनिक खबरें
04 Jun, 2026

भोपाल : नशा कारोबार पर क्राइम ब्रांच की बड़ी चोट, तीन गिरफ्तार और 2.68 किलो गांजा जब्त

भोपाल क्राइम ब्रांच ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 किलो 681 ग्राम गांजा सहित अन्य सामग्री जब्त की है।

भोपाल, 4 जून ।

क्राइम ब्रांच ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से कुल 2 किलो 681 ग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.41 लाख रुपये बताई गई है।

गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान की गई इस कार्रवाई में पुलिस आयुक्त संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त अपराध अखिल पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान तथा सहायक पुलिस आयुक्त चंद्रभान सिंह चढ़ार एवं अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच अशोक मरावी एवं उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।

पहले मामले में मुखबिर की सूचना पर भीमनगर स्थित एक किराना स्टोर पर दबिश दी गई, जहां एक वृद्ध महिला द्वारा गांजे की पुड़ियां बनाकर बिक्री किए जाने की जानकारी मिली। कार्रवाई के दौरान दुकान संचालिका राजवती राय (69) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 756 ग्राम गांजा और 1,000 रुपये नकद बरामद किए गए, जिसमें प्रारंभिक जांच में नकदी गांजा बिक्री से प्राप्त होना पाया गया।

दूसरी कार्रवाई में वीआईपी गेस्ट हाउस के पीछे निर्माणाधीन भवन के पास घेराबंदी कर दो युवकों अर्जुन गोस्वामी (27) और मनीष शुक्ला (30) को पकड़ा गया, जो गांजा बेचने की फिराक में खड़े थे। तलाशी के दौरान उनके पास से 1 किलो 925 ग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद हुए, साथ ही दोनों ने गांजा बिक्री के उद्देश्य से रखने की बात स्वीकार की।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व से आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं और मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं, जिनके मोबाइल व संपर्कों की तकनीकी जांच कर मुख्य सप्लायरों की तलाश की जा रही है।

|
आज का राशिफल

मेष- कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़